Press "Enter" to skip to content

अपहरण और यौन शोषण में फँसे सहारनपुर के डॉ अतुल जैन, बेटा सारंग गिरफ़्तार

गुड़गांव/सहारनपुर।सहारनपुर के डॉक्टर अतुल कुमार जैन उनकी पत्नी और बेटे सारंग जैन के ख़िलाफ़ यौन शोषण और दहेज सहित कई गंभीर मामलों में मुक़दमा दर्ज हुआ है। एफआईआर ख़ुद बहु प्रियंका जैन ने दर्ज करायी है। हरियाणा के गुरुग्राम के महिला पुलिस थाने सेक्टर 51 में भारतीय दंड संहिता की धारा 354 ए, 406, 506, 398 ए, 34 के तहत दर्ज इस मामले में पति सारंग जैन को पुलिस ने गिरफ़्तार किया है, जबकि डॉक्टर अतुल जैन फ़िलहाल पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। मामला उच्च वर्गीय परिवार से जुड़ा होने के कारण लंबे समय तक दबा रहा और इसपर लीपापोती की जाती रही।

एफआईआर के मुताबिक़, सहारनपुर निवासी डॉ अतुल कुमार जैन के बेटे सारंग का विवाह दिल्ली की चार्टेड एकाउंटेंट प्रियंका जैन से हुआ था। वे गुरुग्राम में रहते थे। पुलिस में दर्ज शिकायत में, प्रियंका ने अपने ससुर पर पिछले दस वर्षों से यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। इसके अलावा जबरन अपहरण और दहेज की माँग जैसे भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

हालाँकि इस मामले को दबाने की भरसक कोशिश हुई है, लेकिन दस्तावेज के अनुसार, 23 जुलाई, 24 को इस मामले में सारंग जैन को गिरफ़्तार किया, जो बाद में जमानत पर छूट गया। अपने रसूख़ के दम पर डॉ अतुल जैन की गिरफ़्तारी अभी भी नहीं हुई है, जबकि यौन उत्पीड़न का आरोप उन्हीं पर लगा है।

शिकायतकर्ता के अनुसार, उसके पिता गंभीर रूप से बीमार थे, इसलिए लंबे समय तक उसने सब चुपचाप सहा और अपने घर वालों को ज़्यादा कुछ नहीं बताया। ससुर द्वारा छेड़खानी की बात वह अपने पति सारंग को बताती थी, तो वह ध्यान देने के बजाय उल्टा उसके साथ ही मारपीट करता था। लेकिन जुलाई 2022 के बाद कुछ ऐसा हुआ कि उसका सब्र जवाब दे गया, जब उसका पति सारंग हिमाचल में कसोल गया, जहां शराब के नशे में कार चलाते वक़्त दुर्घटना में वह बुरी तरह घायल हो गया। उसे मोहाली के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दुर्घटना की खबर पाकर प्रियंका गुरुग्राम से मोहाली गयी। कुछ दिन इलाज के बाद जब वह अस्पताल से डिस्चार्ज हुआ तो वह प्रियंका को साथ लेकर कुछ दिन के लिए पिता के घर सहारनपुर चला गया। शिकायत में कहा गया है कि जब सारंग बिस्तर पर था, तब डॉ अतुल प्रियंका के साथ उसे बाथरूम ले जाता और उससे सारंग के अंगों को साफ़ करने को कहता। इस दौरान वह ख़ुद भी बाथरूम में मौजूद रहकर शिकायतकर्ता को देखता रहता था। इसीके बाद उसके साथ यौन उत्पीड़न हुआ।

शिकायत के मुताबिक़, डॉ अतुल उसके साथ छेड़छाड़ तो पहले भी बहुत बार कर चुका था, लेकिन जुलाई 22 में उसका यौन उत्पीड़न किया गया। यही नहीं बल्कि उसे सेक्स वर्कर के पास भेजकर सीखने को भी बोला गया। प्राप्त दस्तावेज के मुताबिक़, प्रियंका का पति सारंग बाई सेक्सुअल था और शादी के दस साल के बाद भी उसे कोई संतान नहीं हुई थी। डॉ अतुल इसी बात का फ़ायदा उठाने की कोशिश में यौन उत्पीड़न करते रहे।

25-30 पेज़ की अंग्रेज़ी में लिखी पुलिस में दर्ज शिकायत में दहेज और जबरन अपहरण से लेकर यौन उत्पीड़न और स्त्रीधन हड़पने का बहुत विस्तार से वर्णन है। पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि महिला पुलिस की जाँच में प्रथम दृष्टा आरोप सही नज़र आते हैं।